महाविद्यालय द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-महाविद्यालय द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।
महाविद्यालय द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।
Date: 20-09-2025


छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर के तत्वधान में शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में दिनांक 20/09/2025 को परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे, समस्त प्राध्यापकगण, एवं महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में कुल 17 महाविद्यालयों के टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल 16 मैच खेले गये। फाइनल मुकाबले में शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ और शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर टीम पहुंच पायी, जिसमें मनेन्द्रगढ़ विजेता और सूरजपुर की टीम उपविजेता हुई। मुख्य निर्णायक के रूप में श्री सहदेव रवि, श्री रामशोभस राजवाड़े एवं श्री बालेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता के निरीक्षक के रूप में श्री जॉन पीटर टोप्पो, क्रीडा अधिकारी शास. कन्या महाविद्यालय, अम्बिकापुर उपस्थित थे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में परुस्कार वितरण के लिए महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह उपस्थित थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे की अध्यक्षता में प्रतियोगिता को सफल बनाने में संगठक सचिव श्री राहुल नीरज, सहयोगी श्री अखिलेश पांड़े, डॉ. रश्मि पाण्डे़, श्री आनन्द कु. पैंकरा, श्री टी.आर. राहंगडाले, श्री दीपचन्द एक्का, श्री अनिल कुमार चक्रधरी, श्री दिव्यादित्य सिन्हा, श्री जितेन्द्र यादव, श्री श्रीकान्त यादव, एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related Photo