महाविद्यालय सूरजपुर में अन्न फूड (मिलेट्स) फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया।
Date: 17-03-2026
शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में अन्न फूड (मिलेट्स) फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं रूसा 2.0 के तत्वावधान में आज दिनांक 17.03.2026 को शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में अन्न फूड (मिलेट्स) फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा, अम्बिकापुर के कुलसचिव डॉ. एस.पी. त्रिपाठी रहे। फेस्टिवल के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिलेट्स उत्पादों एवं मिलेट्स से निर्मित विविध खाद्य पदार्थों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में बताया कि वे स्वयं अपने दैनिक जीवन में मिलेट्स का नियमित उपयोग करते हैं और आंध्रप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के किसानों से मिलकर इसके व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मिलेट्स का उपयोग अत्यंत आवश्यक है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर अनेक बीमारियों से रक्षा करता है।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी तिवारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग घनश्याम सांडिल्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रतिभा कश्यप, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, डॉ. विकेश झा, टी.आर. राहंगडाले, डॉ. चंदन कुमार सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिलेश पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रतिभा कश्यप द्वारा किया गया।