महाविद्यालय केे छात्राओं को फिल्म दिखाने ले जाया गया।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-महाविद्यालय केे छात्राओं को फिल्म दिखाने ले जाया गया।
महाविद्यालय केे छात्राओं को फिल्म दिखाने ले जाया गया।
Date: 25-03-2026


                                                                                     शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर की ओर से छात्राओं को फिल्म दिखाने ले जाया गया। 

शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर की ओर से छात्राओं को जागरूकता के उद्देश्य से फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ दिखाने के लिए ले जाया गया। इस शैक्षणिक पहल का उद्देश्य छात्राओं को सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना तथा उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाना था।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. दुबे ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से संभव नहीं है, बल्कि उन्हें समाज की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को फिल्म के माध्यम से सामाजिक विषयों की जानकारी दी। इसके पश्चात छात्राओं के साथ संवाद कर उनके विचार भी जानने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। छात्राओं ने इस पहल के लिए प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे एवं महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Related Photo