महाविद्यालय की एथलेटिक्स पुरूष एवं महिला टीम ने परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लिया।
Date: 03-07-2026
दिनांक 29/11/2025 से 30/11/2025 तक शासकीय राजमोहनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा, (छ.ग.) में परिक्षेत्र स्तरीय एथलेटिक्स (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2025-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसमें पुरूष वर्ग में सागर सिंह (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर), शिवप्रसाद (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं महिला वर्ग में कुमकुम पैंकरा (बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर) का राज्य स्तर में चयन हुआ।