संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा की बास्केटबॉल महिला टीम ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 में क्वालिफाइ किया।
Date: 19-01-2026
दिनांक 15/01/2026 से 19/01/2026 तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, गोरखपुर (उ. प्र.) में अन्तरविश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा की बास्केटबॉल महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025-26 में क्वालिफाई किया। जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर की खिलाड़ी नेहा केरकेट्टा टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया।