संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा की कबड्डी पुरूष टीम ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 में भाग लिया।
Date: 09-10-2025
दिनांक 06/10/2025 से 09/10/2025 तक डॉ. सी.वी. रमण यूनिवर्सिटी, कोटा, बिलासपुर (छ.ग.) में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा की कबड्डी पुरूष टीम ने इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और तीसरे राउन्ड तक पहुंची। जिसमें शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के खिलाड़ी कुंवर प्रसाद, लिखन सिंह, सुलेन्द्र कुमार और देव प्रसाद ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई।