शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया (अमरकंटक) नर्मदा उद्गम का शैक्षणिक भ्रमण।
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया (अमरकंटक) नर्मदा उद्गम का शैक्षणिक भ्रमण।
शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया (अमरकंटक) नर्मदा उद्गम का शैक्षणिक भ्रमण।
Date: 01-08-2026


अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया (अमरकंटक) नर्मदा उद्गम का शैक्षणिक भ्रमण

         शासकीय रेवती रमणमिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे जी के निर्देशन एवंअर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पाण्डेय तथा सहायक प्राध्यापक श्री आनंद कुमार पैकराके मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अमरकंटक (नर्मदा उद्गम) का शैक्षणिक भ्रमणकिया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान कोव्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना,  प्राकृतिकसंसाधनों, पर्यावरणीय संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत तथा क्षेत्रीय विकास के विभिन्नपहलुओं का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना था। विद्यार्थियों ने नर्मदा उद्गम स्थल, उसकेधार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का अवलोकन किया तथा स्थानीय सामाजिक एवंआर्थिक गतिविधियों का अध्ययन किया।
         महाविद्यालय के प्राचार्यडॉ. एच. एन. दुबे ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवंव्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध,अवलोकन एवं विश्लेषण की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ प्रकृति औरसंस्कृति के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्यविद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक परिस्थितियों से परिचितकराना है, जिससे उनकी समझ अधिक व्यापक और व्यावहारिक बन सके। एवं श्री आनंदकुमार पैकरा ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय अध्ययन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथास्थानीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों की जानकारी प्रदान की।
         भ्रमण के दौरानविद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न स्थलों का अध्ययन कियातथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया। महाविद्यालय परिवारने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु इस प्रकारके शैक्षणिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Photo