स्वीप के अंतर्गत एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
Govt College Surajpur | Government Rewati raman Mishra PG College | Surajpur College-स्वीप के अंतर्गत एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
स्वीप के अंतर्गत एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
Date: 06-08-2026


स्वीप के अंतर्गत एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर

स्वीप के अंतर्गत शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया 

शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था। शिविर के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं लाईसेंस बनाने का कार्य किये।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से युवाओं में सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Related Photo