एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजिन किया गया
Date: 05-08-2026
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन
शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में NSS एवं NCC के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान NSS एवं NCC के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित परिसर तथा वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करना तथा समाज में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए जागरूकता फैलाना रहा।